उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चोरों पर नकेल कसने की तैयारी,किराएदारों और फेरी वालों का वेरिफिकेशन अनिवार्य, थानाध्यक्ष बृजमनगंज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश और फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में बृजमनगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है कि जो थाना क्षेत्र के बाहर से आकर यहां या तो निवास कर रहे हैं या किराए के मकानो में रह रहे हैं फेरी वाले, सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी है वे सभी लोग अपना-अपना पुलिस वेरिफिकेशन तत्काल कराए।

पुलिस वेरीफिकेशन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है ,जो अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करती है। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और निगरानी में मदद मिलती है पुलिस वेरिफिकेशन करवाने से आपराधिक तत्वों पर नकेल कसी जा सकती है और समाज मैं शांति और सुरक्षा का माहौल बनाया जा सकता है ।यदि आप यहां किराएदार, फेरी वाले सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी हैं तो अभी तक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाए हैं तो जल्द ही अपनी वेरिफिकेशन करवा लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!