उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महाराजगंज एसपी सोमेंद्र मीणा ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

महाराजगंज रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परेड की सलामी लेकर पूरे आयोजन का निरीक्षण किया ।उन्होंने पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिजर्व अभ्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगाई और सभी का टर्न आउट जाना। एसपी ने निर्देश दिए की ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी, उच्च गुणवत्ता की पहनी जाए और जनता के प्रति मधुर एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाया जाए। निरीक्षण के बाद अनुशासन बनाए रखने हेतु टोली वार ड्रिल भी कराई ।परेड के दौरान एसपी ने पी आर वी 112 वाहनों का निरीक्षण करते हुए लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की कार्य क्षमता परखी।तैनात पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी अद्यतन रखना और रिस्पांस टाइम बेहतर रखने का निर्देश दिया। एसपी ने पुलिस लाइन में मेस ,कैंटीन और प्रशिक्षण स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया।  आरक्षियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया निरीक्षण में प्रतिसार निरीक्षक सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!