पिकअप की ठोकर से छात्रा की मौत परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर महराजगंज।
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। ट्यूशन जा रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दिया जहाँ छात्रा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।
सुनीता पुत्री विनोद उम्र करीब 16 वर्ष सुबह अपने गांव लौकही से ट्यूशन के लिए बहदुरी के लिए जा रही थी जैसे ही छात्रा बहदुरी मेन रोड पर पहुँची सामने से आ रही पिकअप की चपेट में आ गयी।हादसा इतना भयानक था कि छात्रा पिकअप के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गयी। तेज आवाज सुन अगल बगल के लोग मौके की तरफ दौड़े तो पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।ग्रामीणों ने छात्रा को पिकअप के नीचे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर घर के लोग भी पहुँच गये । छात्रा को पुलिस की मदद से सीएचसी बृजमनगंज ले गए जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।गांव में मातम पसर गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है।वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमे की करवाई की जाएगी।



