अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एक बार फिर नगर पंचायत कार्यालय के पास से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस के हाथ खाली।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच एक बार फिर चोरों ने पुलिस को चैलेंज किया है। थाने के पांच सौ मीटर के अंदर लगभग नाक के नीचे से रविवार को नगर पंचायत कार्यालय के सामने खड़ी बाइक चोरों ने उड़ा दी।

इसके पहले भी उसी क्षेत्र से पन्द्रह दिन पहले बाइक चोरों ने एक बाइक उड़ाई थी जिसे सी सी टी वी में गाड़ी चोरी करके ले जाते हुए देखा गया था, पर पुलिस के हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा। इसी बीच उसी क्षेत्र से रविवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार के दिन नगर पंचायत कार्यालय के सामने खड़ी बाइक फिर से चोरी हो गई। अब जनता को लगता है कि चोरी होना आम बात हो गई है। यहां से वार्ड नंबर नौ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी कुलदीप की खड़ी बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई, जिसे पिता पुत्र ने मजदूरी से थोड़ा थोड़ा धन बचा कर खरीदा था ।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!