अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

धड़ले से चल रहा है अवैध गांजा का धंधा ,आबकारी व पुलिस को भनक नहीं।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

बृजमनगंज थाना क्षेत्र नशा में अवैध गांजा की बिक्रीदिन प्रतिदिन जोर पकड़ती जा रही है। नशे के सौदागर अपना धंधा चमकाने में लगे हैं। साथ ही साथ प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद-बिक्री और सेवन जोरों पर है। लोग शराब छोड़कर नशा के अन्य विकल्प को सहारा बना रहे हैं। नशा की सामग्री आसानी से उपलब्ध कराने के लिए तस्करी के धंधे में युवाओं की सक्रियता बढ़ गई है। कम समय में अधिक धन की लालच में युवा इस काल कारोबार को अपना रहे हैं। क़स्बा सहित दर्जनभर से अधिक ठिकानों पर नशीले कफ सीरप का कारोबार संचालित हो रहा है। वहीं गाजा का धंधा भी धड़ल्ले से चल रहा है। थाना क्षेत्र के स्थानिक कस्बा, मामी चौराहा, लेहरा स्टेशन, बांग्ला चौराहा, सोना बंदी चौराहा, लेदवा चौराहा,में कई गुमटी से लेकर घरों तक से गाजा सप्लाई की जाती है।वही ब्लॉक के पास स्थित लाइसेंसी भांग की दुकान पर भी गांजा बेचा जाता है कानून को ताक पर रखकर ऐसे नशीले पदार्थ के खरीद-बिक्री को रोकना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया इस विषय में हमें कोई जानकारी नहीं है जांच कराई जाएगी अगर कोई बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!