उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने की जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक।

  1. स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक जननी सुरक्षा योजना, मातृ शिशु मृत्यु दर, टीकाकरण ,गर्भवती महिलाओं का वजन, हीमोग्लोबिन जांच, अल्ट्रासाउंड , एएएनसी बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, बीसीजी टीकाकरण, एनसीडी आयुष्मान कार्ड, छयरोग उन्मूलन, और एड्स नियंत्रण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान पर जानकारी ली जिसमें बताया गया कि सभी ब्लॉकों में मानदेय भुगतान पूर्ण हो गया है। आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया की फॉर्मर रजिस्ट्री व एसआईआर कैंप के साथ स्वास्थ्य विभाग भी अपना कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड एएमयू रोस्टर की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । इनके बाद शिशु मृत्यु के कारण जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को भी कहा गया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जिन ब्लॉकों में एएनसी औसत कम है वहां कारण बताओं नोटिस जारी किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे केंद्रों का प्रदर्शन राज्य औसत से नीचे होना नहीं चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!