उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने महाराजगंज में बीट पुस्तिकाओं का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज द्वारा पुलिस कार्यालय में आज जनपद के विभिन्न थानों के बीट पुलिस अधिकारियों की बीट पुस्तिकाओं का निरीक्षण एवं जांच की । निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीट क्षेत्र में दर्ज अपराध भ्रमण विवरण स्थानीय सूचनाओं गस्त अंकन तथा नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने बीट अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह अपने क्षेत्र में नियमित पैदल गस्त करें, स्थानीय लोगों से संवाद बनाएं और सामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखें, साथ ही बीट पुस्तिका में सभी सूचनाओं समय अनुसार स्पष्ट और सुअवस्थित तरीके से अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनको सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!