उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक महाराजगंज में किया कोठीभार थाने का वार्षिक निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बुधवार को थाना कोठी भार का वार्षिक निरीक्षण करते हुए थाने की समग्र व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार कार्यालय, मलखाना, हवालात, मेष बैरक ,महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति केंद्र तथा सीटीसीएनएस यूनिट का विस्तृत जांच की और यहां की कार्यप्रणाली सुरक्षा मांनको एवं अभिलेख संस्थानो को गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभिलेख और अद्यतन संचार पुस्तिकाओं का साफ सफाई ,माल खाने की सुरक्षा व्यवस्था हवालात की नियमित मानीट्रिंग और मिशन शक्ति केंद्र की सक्रियता पर ध्यान सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने सीसीटीएनएस में समय बद्ध एंट्री करने और शिकायतों की निस्तारण पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को अच्छे व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उसे त्वरित समाधान करने का सुझाव दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!