उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नायब तहसीलदार ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुननिरीक्षण कार्य का तहसीलदार अंकित कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर मौजूद समस्त बीएलओ लेखपालों और ब्लॉक के नगर पंचायत कर्मचारी को तत्काल डाटा फीडिंग का काम कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पूर्ण करने का निर्देश दिया। तहसीलदार ने बताया कि यह निर्देश चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार दिए जा रहे हैं। विधानसभा की निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलिओ के विशेष पुनरीक्षण कार्य को सुचारू ,निष्पक्ष ,पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न पूरा कराना इसका मुख्य उद्देश्य है।
इस कार्य के लिए जूनियर हाई स्कूल बृजमनगंज में केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से नागरिक मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत जानकारी, सहयोग या सुझाव सीधे प्राप्त किया जा सकते हैं। यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में नागरिकों की सहयोग को प्रोत्साहित करती है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल धर्मराज,
अवनीश कुमार पंचायत कंप्यूटर ऑपरेटर ,शोभित गुप्ता ,आशीष पाल ,गौरव कनौजिया ,शंकर पांडेय,मधु कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!