उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

प्रशिक्षण पूर्ण करने पर नवागत पुलिस उपाधीक्षक बसंत सिंह को एसपी ने लगाया स्टार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महाराजगंज प्रशिक्षण अवधि सफलता पूर्वक पूरा करने पर नवागत पुलिस उपाधीक्षक बसंत सिंह को पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीणा ने कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण काल में बसंत सिंह ने उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया है उनके समर्पण पूर्ण कार्यों से पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ी है तथा उम्मीद है कि वह भविष्य में इसी लगन और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन करेंगे। स्टार लगाए जाने के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सिद्धार्थ पीआरओ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र शुक्ला सहित अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!