उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत।

आधार कार्ड बनवाने जा रहे थे भाई और बहन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग गोरखपुर सोनौली नेशनल हाईवे पर स्थित लेहड़ा खास में सुबह करीब 10:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बहन का पैर टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक नीतीश पुत्र बलराम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी रघुनाथपुर टोला काशीपुर अपने ममेरी बहन खुशबू पुत्री रामकेवल निवासी रजापुर को लेकर फरेंदा आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जा रहे थे कि जैसे ही लेहड़ा खास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे युवक नीतीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार खुशबू का पैर फ्रैक्चर हो गया सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधि कार्रवाई में जुट गई, जबकि गंभीर रूप से घायल खुशबू को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!