उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने दूसरे दिन भी फोन पर सभी समस्याए।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में मतदाताओं की समस्याओ को दूर करने के उद्देश्य से जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा प्रतिदिन सुबह 11:00 से 12:00 तक फोन पर सीधी जनपद वासियों से संवाद कर रहे हैं ।शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जिला अधिकारी ने पांचो विधान सभाओं से आए कुल 26 मतदाताओं की समस्याएं सुनी। उनके समाधान के लिए संबंधित ई आर ओ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए ।फरेंदा से सोनबरसा निवासी राहुल ने 2003 एवं पिछली मतदाता सूची में नाम न होने की बात कही जिन पर जिलाधिकारी ने उन्हें घोषणा पत्र के साथ फॉर्म 6 भरने का सलाह दिया। वही फरेंदा के विजय द्वारा वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद गणना पपत्र न मिलने की बात पर जिलाधिकारी ने तुरंत प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।कई मतदाताओं ने ऑनलाइन एस आई आर फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी पूछी, जिसे जिलाधिकारी ने विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी शिकायतें 24 घंटे के भीतर निस्तारित की जानी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं की भ्रांतियां को दूर करना और प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!