उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण। 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को कान्हा गौशाला चिउरहा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं की संख्या ,खाने का भूसा और वैक्सीनेशन एवं उनके समग्र स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली, अधिशासी अधिकारी ने बताया कि गौशाला में वर्तमान 106 गोवंश है इनमें से 77 नंदी और 29 गांय शामिल हैं। गोशाला में लगभग 80 कुंतल भूसा ,20 कुंतल चुन्नी, 12 कुंतल चोकर ,1.5 कुंतल गुड़,8 कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलो नमक उपलब्ध है । हरे चारे की कमी पर अधिशासी अधिकारी ने बताया की जई की बुवाई की गई है और एक सप्ताह में हरा चारा उपलब्ध होने लगेगा। जिलाधिकारी ने तब तक वैकल्पिक हरा चारा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ।उन्होंने गोवंश के लिए खुले बाड़े की व्यवस्था हेतु भूमि चिन्हित करने का आदेश दिया। सभी गोवंशों का वैक्सीनेशन पूरा होने की जानकारी दी जिला अधिकारी ने ठंड से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम समय से सुनिश्चित करने को कहा और निरीक्षण के दौरान गायों को गुण चना खिलाया ।निरीक्षण में सीबीओ डॉक्टर हौसला प्रसाद जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी तथा नगर पालिका इओ आलोक कुमार उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!