उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ की मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा जिले में यातायात जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी यातायात वह उनकी टीम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया ।राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सेमरा टोल प्लाजा पर तेज गति वालों को रोका भी गया उन्हें निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी गई ।नियम का उल्लंघन करते पाए जाने वाले चालको के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल पांच वाहनों का चालान किया गया और ₹10000 का जुर्माना किया गया ।पुलिस ने कहा कि वह ओभर लोडिंग ,ओवर स्पीडिंग सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख कारण हैं । इसे जागरूकता और सख्त नियमों से रोका जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!