उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने वीर सैनिकों को किया नमन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज सोमवार को आज देशभर से सशस्त्र सेना झंडा दिवस ,श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सेना सेवानिवृत जवानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए उनका सम्मान किया सेना के पूर्व सैनिकों ने पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को सशस्त्र सेवा झंडा दिवस चिन्ह लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया। इस दौरान एसपी मीणा ने कहा कि भारतीय सेना और पुलिस देश की सुरक्षा में सदैव कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं ।यह सम्मान वीर सैनिकों के त्याग ,बलिदान और देशभक्ति को समर्पित है। उन्होंने सेवा निवृत्तसैनिकों एवं उनके परिवारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज उनके योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी पूर्व सैनिकों ने पुलिस अधीक्षक संवेदनशील और सैन्य हितैषी दृष्टिकोण की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!