उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर सेल, जनसुनवाई कक्ष सहित कार्यालय की सभी महत्वपूर्ण शाखाओं में अभिलेख रजिस्टरों एवं फाइलों की बारीकी से जांच की। एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यालय के कार्य में पूर्ण पारदर्शिता रखने,मामले को त्वरित निस्तारण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर निर्देश दिया ।उन्होंने कहा कि जनता को समय पर सेवा मिले।यह उनकी प्राथमिकता है इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय परिसर में जारी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया प्रदान किया।एसपी मीणा ने यह कर्मचारियों के अनुशासन , कर्तव्य निष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने कीआह्वान किया और कार्यालय को आमजन के लिए सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!