उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजव्यापार

व्यापारियों की बैठक में नगर अध्यक्ष राकेश ने लिया शानदार निर्णय।

साप्ताहिक बाजार के दिन रहेगी छूट।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज l

नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय पर दोपहर 2:00 बजे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया कार्यक्रम में नगर पंचायत सभासद एवं व्यापार मंडल विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल सहित प्रबुद्ध व्यापरीकरण मौजूद रहे l बैठक का संचालन सभासद जयप्रकाश गौड़ ने किया बैठक में व्यापारियों से नगर अध्यक्ष ने संवाद के माध्यम से एक-एक कर लोगों की बातें सुनी

शिव प्रकाश जायसवाल, नीरज जायसवाल, पवन कसौधन, मारकंडे कसौधन सहित अनेक व्यापारियों ने छोटे सब्जी बताओ की समस्याओं को अपने माध्यम से अध्यक्ष के सामने रखा नगर अध्यक्ष ने निर्णय लेते हुए कहा कि सोमवार से शनिवार तक सब्जी एवं फल की दुकान कलवरगढ़ स्थित वेंडिंग जोन में ही लगाए जाएंगे केवल रविवार को साप्ताहिक बाजार पूर्व की भांति लगेगा साथ ही रेलवे स्टेशन रोड पर फल की दुकान यथा स्थिति में रहेंगे तथा ठेले पर सब्जी बेचने वाले गली मोहल्ले में घूम कर भेज सकते हैं यदि कोई ठेला रोक कर बचेगा तो उसका भी चालान काटा जाएगा

अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि यह पूरा नगर पंचायत हमारा परिवार है कुछ विरोधी ताकते राजनीति चमकाने के चक्कर में छोटे व्यापारियों को बहकाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं हमें बदनाम करने का प्रयास कर रहे है परंतु मैं बृजमनगंज के किसी भी व्यापारियों का अहित नहीं होने दूंगा जब तक पद पर रहूंगा l

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के इस निर्णय से सभी व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई नगर अध्यक्ष द्वारा सभी व्यापारियों को जलपान कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया है

इस दौरान मटिहनवा प्रधान प्रतिनिधि विनोद जायसवाल, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, सभासद झीनक विश्वकर्मा,सभासद मनोज जायसवाल, प्रद्युम्न सिंह, शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक चौधरी, मुन्नू दुबे, अनिल माणि, दिलीप कनौजिया, सागर कनौजिया दीपक विश्वकर्मा कासिम अली सहित अनेक कर्मचारी गढ़ मौजूद है l

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!