बहुभोज में अराजकतत्वों ने मचाया बवाल, तीन पर मुकदमा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र में एक बहुभोज कार्यक्रम में बिन बुलाए पहुंचे अराजकतत्वों ने बवाल मचाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
केवटलिया निवासी पीड़ित अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि घर में शादी के बाद निजी विद्यालय में बहुभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें निमंत्रण दे कर सगे संबंधियों व रिश्तेदारों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में स्टेज के पास मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बिना निमंत्रण के कुछ अराजकतत्व पहुंच कर बवाल मचाने लगे। मना करने पर राड व लात घुसो मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बृजमनगंज थाना क्षेत्र निवासी दुर्गेश, नागेन्द्र व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



