उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
बेमतलब साबित हो रही सरयू नहर, किसान परेशान।
कुछ जगहों पर नहर सूखी तो कहीं पानी पहुंचने से पहले ही टूट रही नहर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद से होकर गुजरने वाली सरयू नहर प्रणाली अब किसानों के लिए बेमतलब साबित हो रही है। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों गांवों को पांच साल बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।जिसे लेकर किसान आये दिन सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं, कहीं पानी के बहाव को लेकर तो कहीं पानी नहीं मिल पाने को लेकर आए दिन किसान परेशान हो रहे हैं। अधिशासी अभियंता सरयू नहर महराजगंज संतोष कुमार ने कहा कि किसानों को नहर से पानी उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है, जल्द ही नहर में पानी छोड़ा जाएगा।



