उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कलेक्ट्रेट परिसर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीआरके कार्यालय ,नजारत, संयुक्त कार्यालय, अभियोजन कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालय में पहुंचकर कृषि को उपस्थित अभिलेख के रखरखाव, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अनुशासन की स्थिति की गहन अवलोकन किया । कलेक्ट्रेट परिसर व कुछ कार्यालय में अपेक्षित साफ सफाई न मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई ।उन्होंने नजीर को निर्देशित किया की संपूर्ण परिसर को समुचित साफ सफाई तत्काल सुनिश्चित कराया जाए और अनुपयोगी व निष्प्रयोग सामग्री को नियमानुसार निस्तारित कराया जाए सी आर के कार्यालय में गार्ड फाइल अद्यतन ना पाए जाने पर डीएम ने रोष जताते हुए नवीनतम शासनादेश शीघ्र संलग्न करने का निर्देश दिया ।अभिलेख के निरीक्षण में अभिलेखों के असंतोष जनक संरक्षण पर भी नाराजगी जताई गई और क्रमबद्ध व सूचित रख रखाव के निर्देश दिए गए साथ ही फायर फाइटिंग व्यवस्थाओं को सुधार करने व अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया ।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया की साफ सफाई अभिलेख प्रबंधन और प्रशासनिक अनुशासन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम विजय यादव, एसडीएम प्रेम शंकर पांडेय ,नजीर वेद प्रकाश मिश्रा एवं तानसेन प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!