उत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये 100 मामले पेंडिंग

 

सलेमपुर में आज लगा था सम्पूर्ण समाधान दिवस

स्वाभिमान जागरण संवाददाता
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज सलेमपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन समस्याओं की सुनवाई की। दोनों अधिकारियों के समक्ष कुल 107 मामले आये। सात मामलों का निस्तारण हुआ। सौ मामले पेंडिंग रह गए।
जिलाधिकारी ने लेखपालों को विभिन्न राजस्ववादों में ससमय रिपोर्ट लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई प्रकारणों में लेखपालों के समय से रिपोर्ट न लगने से राजस्व वाद लंबित है। ऐसे लेखपालों की सूची बनाई जा रही है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 107 प्रकरणो मे सर्वाधिक राजस्व विभाग के 76, पुलिस के 8, विकास के 7 व अन्य विभागों से 16 मामले आये।  7 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। शेष  100 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत आदि से संबंधित थे। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलेमपुर तहसील में दिव्यांग कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें 18 दिव्यांगों को मौके पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी नंबर जनरेट करके प्रदान किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!