उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बढ़ती ठंड में अलाव को लेकर जनता में रोष। जल्दी ही बढ़ाई जाएगी अलाव व्यवस्था -राकेश जायसवाल।।

अलाव व्यवस्था पर उठे सवाल, ठिठुर रहे हैं लोग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज में गुरुवार को अचानक ठंड बढ़ गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। लोग ठंड से बचने के लिए घरों और दुकानों में दुबके रहे। नगर पंचायत प्रशासन ने शाम को कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की, लेकिन अधिकांश चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव न जलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर पंचायत बृजमनगंज का गठन लगभग पांच वर्ष पहले कुछ ग्राम सभा को मिलाकर किया गया था। यह एक विस्तृत नगर क्षेत्र है, जिसमें दो इंटर कॉलेज, प्रमुख बाजार, एक रेलवे स्टेशन , केन यूनियन समिति, तीन बैंक और 16वार्ड हैं।

यह नगर पड़ोसी देश नेपाल से भी जुड़ा हुआ है, जहां से यात्रियों की लगातार आवाजाही होती रहती है। इन सभी स्थानों पर अलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

इतने व्यापक और महत्वपूर्ण क्षेत्र में केवल अभी कुछ ही स्थानों पर अलाव की व्यवस्था किए जाने पर नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस एवं रेलवे स्टेशन के आसपास और मुख्य मार्ग के किनारे अलाव की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए थी। कई नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि बढ़ती ठंड में अलाव व्यवस्था को बढ़ा कर जनता को राहत दी जाए। उन्होंने ठंड के प्रकोप को देखते हुए व्यापक स्तर पर अलाव की व्यवस्था करने और पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इस संबंध में नगर पंचायत बृजमनगंज के चेयरमैन राकेश जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर के सभी आवश्यक स्थलों पर लकड़ी गिरवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चेयरमैन जायसवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध करा दी जाएगी और अलाव की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!