व्यापारिक सुरक्षा को लेकर एसपी ने किया व्यापारियों संग बैठक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने के निर्देशन पर में जनपद के प्रमुख व्यापारियों एवं महाराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारिओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना और पुलिस व व्यापारी वर्ग के बीच बेहतर सामान्य स्थापित करना रहा ।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित थाना प्रभारियो को आवश्यक निर्देश के दिए ।उन्होंने व्यापारियों से पुलिस को सहयोग देने की बात कही। एस पी ने कहा कि निजी का व्यवस्थाओं से लगे हुए सीसीटीवी कैमरो को पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने की बात कही ताकि संबंधित गतिविधियों को तत्काल समझा जा सके।सूचना देने के लिए रात्रि में सामूहिक निगरानी तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निरंतर संपर्क बनाए रखने का आग्रह किया। व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग देने का वादा किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि व्यापारी ही हमारे जिले एवं समाज की रीढ़ होता है इसलिए उनकी एवं इनके व्यवसाय की सुरक्षा अति आवश्यक होती है।



