LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गो आश्रय केंद्र में मरे गोवंश, भाजपा कार्यकर्ता ने वीडियो साझा करते खड़े किए सवाल

लार के नदौली स्थित गो आश्रय केंद्र का मामला

स्वाभिमान जागरण देवरिया। जिन्हें मरना ही नसीब है, वे कत्लखाने में मरे या गो आश्रय केंद्र में फरक कुछ नहीं पड़ता। जी हाँ, जबसे यँत्र आधारित क़ृषि हो गयी तबसे किसान ही अपने गो -धन के शत्रु हो गए। पशुपालक गाय तो पालते हैं लेकिन उनके बछड़ों की उपेक्षा कर बेसहारा कर छोड़ देते हैं। ऐसे छुट्टा गो वंश या तो कत्लखाने पहुंच जाते हैं या गो आश्रय केंद्र में दम तोड़ रहे हैं।

शनिवार को लार क्षेत्र के नदौली स्थित गो आश्रय केंद्र से एक वीडियो भाजपा कार्यकर्ता शिवम सिंह ने साझा किया है। सुबह दस बजे तक उक्त गो आश्रय केंद्र पर ठण्ड से बेहाल दो बछड़े मरे पाए गए। कुछ जीवन मृत्यु का संघर्ष झेल रहे। शिवम सिंह ने प्रशासन का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!