उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिला पुस्तकालय समिति की बैठक संपन्न।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला पुस्तकालय सीमित की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राजकीय पुस्तकालय के विकास, संचालन एवं विद्यार्थियों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में आने वाले लोगों विशेष कर विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकों प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक सामग्री और संदर्भ ग्रंथों का पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ,उन्होंने इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सी एस आर की अंतर्गत सहयोग के लिए प्रेरित करने की लिए बल दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहां पुस्तकालय को ऐसे ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जाए जो विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जागरूक और सफल बनाने में सहायक सिद्ध हो सके ।पुस्तकालय की विशेष एवं प्रशासनिक कार्य प्रणाली की ओर से अधिक दक्ष एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए साथ ही पुस्तकालय कोअद्यतन रखते हुए अध्ययन के लिए आने जाने वाले विद्यार्थियों के राय और सुझावों को भी व्यवस्था में शामिल किए जाने पर जोर दिया । जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय किसी भी जनपद में शैक्षणिक वातावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए यहां गुणवत्तापूर्ण सुविधा और बेहतर संचालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है ।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष महाराजगंज पुष्प लता मंगल, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ,जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!