उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल मे वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा में चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक सुधेश मोहन श्रीवास्तव के दिशा निर्देश मे आज प्रारम्भ हो गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य विधि अधिकारी हाई कोर्ट इलाहबाद एडवोकेट राम अवध मौर्य रहे l

मुख्य अतिथि राज्य विधि अधिकारी हाई कोर्ट इलाहबाद एडवोकेट राम अवध मौर्य ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने बैज लगा कर उनका स्वागत किया गया l
खेल कूद प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि के द्वारा बैडमिंटन कोर्ट मे बैडमिंटन खेल कर शुभारम्भ किया l
इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बैडमिंटन, रेस, सपून रेस, रस्सी कूद,ऊँची कूद, लम्बी कूद, कुर्सी दौड़, गोला क्षेपण एवं निशाने बाजी शामिल थीं ।

आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट राम अवध मौर्य ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है l इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को बढ़ावा देना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने कहा की छात्रों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने और हार-जीत से ऊपर उठकर सीखने के लिए प्रेरित किया जाता है।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, कार्यालय प्रभारी कुलदीप कुमार,शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेष पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिका पूजा पाण्डेय, शिवानी शर्मा, संतृप्ति जायसवाल, रुफिया खातून, जूली गौड़, आस्मिन खातून और अभिवावक जगदीश, कृपा नाथ,भरथरी, अनीता, भोला उपस्थित रहे l

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!