LIVE TVदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

लार में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

स्वाभिमान जागरण देवरिया

लार (देवरिया)।समग्र शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय निकायप्रतिनिधियों,ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों को शिक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों एवं लक्ष्यों के प्रति उन्मुख करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह थे।उन्होंने कहा कि लार ब्लॉक के कई विद्यालयों में कार्य प्रगति पर है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि ब्लॉक के सभी विद्यालयों में निर्धारित 19 पैरामीटर को शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा,जिससे शैक्षिक वातावरण और सुविधाएं और बेहतर होंगी।विशिष्टअतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मूसा रजा लारी ने कहा कि बीआरसी परिसर में इंटरलॉकिंग का कार्य जल्द कराया जाएगा,जिससे आगंतुकों एवं शिक्षकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत ब्लॉक के सभी विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं के 19 मानकों पर संतृप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए उनका सहयोग आवश्यक है।वहीं लार खंड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, प्रधानों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान अच्छा कार्य करने वाले पांच ग्राम प्रधानों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।इसके साथ ही विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में सफल रहे 29 छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया,जिससे छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. गोविंद मिश्रा ने किया।इस अवसर पर वीरभद्र पाठक,शिशिर राय,अरविंद कश्यप, आफताब, निर्भय नारायण सिंह,राजकपूर,गणेश पांडेय,पवन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!