युवा कांग्रेसी चलाएंगे सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन – प्रदीप ठकुराई

प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा
देवरिया। भाजपा सरकार में युवा वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है, नौजवान नौकरी के लिए दर दर भटक रहा है।इस सरकार ने नौजवानों को हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया लेकिन यह घोषणा केवल हवा हवाई बन कर रह गया। उक्त बातें देवरिया विधानसभा क्षेत्र के खरोह चौराहे पर युवा कांग्रेस के कार्यों की संगठनात्मक समीक्षा और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी पर चर्चा करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप ठकुराई ने कहा।उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।इस सरकार ने शिक्षा की फीस इतनी महंगी कर दिया है कि गरीब व मध्यम वर्ग के छात्र शिक्षा से वंचित हो रहा है। बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है लेकिन भाजपा को इससे कुछ लेना देना नही है।वह केवल समाज को बांटने व नफरत फैलाने का काम कर रही है। आगामी पंचायत चुनाव में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दमदारी के साथ उतरेंगे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द मिश्र ने कहा कि नौजवान व बेरोजगार युवाओं की चिंता सिर्फ़ कांग्रेस ही करती है। संगठन का और विस्तार कर सरकार के जनविरोधी नीतियों को जन जन पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। बैठक को जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय,हर्षित सिंह, अंकुर भारती,सिकंदर यादव, प्रदीप यादव, आकाश यादव, बृजेश यादव, अमन सोनकर, अनीश कुमार, मोहन यादव, अभिषेक गुप्ता, सिद्धार्थ, सन्नी, आरिफ आदि ने सम्बोधित किया।



