उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

धूमधाम से मना अटल व मदन मोहन मालवीय का जन्म जयंती।

आधारशिला वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर महराजगंज।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 101वें जन्म दिन धूमधाम के साथ आधारशिला वृद्धाश्रम में मनाया गया। इसको लेकर भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी शिवम जायसवाल व करुणेश उपाध्याय ने किया। अटल विहारी वाजपेई हम लोगों के प्रेरणा श्रोत रहे हैं। हम लोगों को उन्हें हमेशा याद करना चाहिए। जिससे समाज के लोगों को चिर समय तक मार्ग दर्शन मिलता रहे।कार्यक्रम कें मुख्य अतिथि भाजपा कें पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा कि वह देश के भिष्मपितामह हैं। अटल जी एक कुशल प्रशासक, साहित्यिक कवि, निडर और निर्भीक और व्यवहारिक राजनेता थे। जिनका सकारात्मक प्रभाव समाज पर पड़ा। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा की देश में राष्ट्रीय राजमार्ग और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी योजना भी उन्हीं की देन है। उनके नेतृत्व में ही कारगिल युद्ध पर विजय प्राप्त किया।इस दौरान प्रबंधक प्रदीप कटियार, अमरीश राव ,इंद्रजीत चौधरी,आशीष जायसवाल,विकास चौरसिया, जगदंबा उपाध्याय,सुनील यदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!