LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

लार नगर पंचायत के घारी वार्ड के खंडहर पड़े कांशीराम आवास से दो युवक पकड़े गए

दोनों के पास से चाकू पकड़ने का पुलिस का दावा

स्वाभिमान जागरण देवरिया

नगर पंचायत लार के घारी वार्ड स्थित खण्डहर पड़े कांशीराम आवास के समीप सत्संग भवन से दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि दोनों के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ है। दोनों के मोबाईल में अश्लील फोटो व वीडियो पाये गए हैं।

चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश कुमार यादव हमराह का० दीपक कुमार, का0 अक्षय कुमार पाल द्वारा दो युवकों के पकड़े जाने की बात प्रकाश में आई है।  पकड़े गए युवकों की पहचान मुन्ना अली पुत्र सगीर अहमद निवासी रोपण छपरा थाना लार जनपद देवरिया व चुन्नू प्रसाद पुत्र नंदलाल प्रसाद निवासी बलुआ गौरी थाना लार जनपद देवरिया के रूप में हुई।

इस संबंध में चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने कहा कि दोनों की एक अन्य मामले में भी जाँच की जा रही है। विधि संगत कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!