अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

स्विफ्ट डिजायर सहित तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार।

भारी मात्रा में तस्करी का गांजा बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

फरेंदा पुलिस ने घेराबंदी कर एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन  तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UP80 CK 1630) में नशीले पदार्थों की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना फरेंदा पुलिस ने बनकटी मोड़ के पास सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। संदिग्ध वाहन के पहुंचते ही उसे रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चौंकाने वाली बरामदगी सामने आई। तलाशी के दौरान कार सवार तीनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में फागू (25 वर्ष), विशाल पाण्डेय (23 वर्ष) एवं श्यामसुन्दर (32 वर्ष), तीनों निवासी जनपद सिद्धार्थनगर शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत अलग-अलग मुकदमे (अपराध संख्या 386, 387 व 388/2025) पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने कहा कि जनपद को नशा-मुक्त बनाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!