अंडरपास के लिए ग्रामीणों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

स्वाभिमान जागरण
मईल ।क्षेत्र के धरमेर गांव के ग्रामीणों ने सलेमपुर सांसद को गांव के समीप अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर पत्र दिया।
विज्ञापन 👇🏿

भटनी वाराणसी रेलखंड पर लार रोड रेलवे स्टेशन के तीन किमी दक्षिणी धरमेर गांव के सैकड़ो किसानों का खेत गांव के सामने से गुजर रही रेल लाइन के उस पार पड़ता है ।गांव के सामने अण्डरपास न होने से किसानों को खाद बीज ले जाने अनाज लाने में आठ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है जिससे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ।गांव के समीप अंडरपास बन जाने से किसानों को खेत आने जाने में सुविधा हो जाएगी ।रविवार को ग्रामीणों ने सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी को पत्र देकर गांव के सामने अण्डरपास बनवाने की मांग किया।इस दौरान शैलश त्रिपाठी, मार्कण्डेय मल्ल,रामनगीना चौरसिया, सूर्यप्रकाश चौरसिया,रामविलास पाल,भोलू कुशवाहा ,मिठाई लाल कुशवाहा,पिंटू शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।



