LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशराजनीतिराज्य

भागवत भगत ने खजड़ी बजाकर आजादी के लिए किया था जागरूक

बंगरा बाजार में हर वर्ष उनकी याद में लगता है किसान मेला

 

 

स्वाभिमान जागरण देवरिया

स्वर्गीय सांसद हरिकेवल प्रसाद ने सर्व प्रथम खजड़ी वाले बाबा की याद में लगवाया था किसान मेला 

 

पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा भी इस परम्परा को बढ़ा रहे आगे 

 

देवरिया जिले के बनकटा ब्लाक के बंगरा बाजार में 4 दिसंबर को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत ‘खजड़ी वाले बाबा’ की जयंती पर किसान मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुवात स्वर्गीय सांसद हरिकेवल प्रसाद ने की थी। उनके पुत्र पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा इस परम्परा को हर वर्ष आगे बढ़ा रहे है।

रविवार को खजड़ी वाले बाबा की याद में लगे किसान मेले का कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अवलोकन किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भागवत भगत ने पूर्वांचल के इस क्षेत्र में स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाई थी। वे खजड़ी बजाकर लोगों को आजादी के लिए जागरूक करते थे। शाही ने आगे कहा कि भागवत भगत का सपना था कि जब देश का किसान समृद्ध और सशक्त होगा, तभी देश भी मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उन्हें मिल रहा है। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना 6000 रुपये, कृषि यंत्रों, खाद और बीज पर सब्सिडी, बीजों के निशुल्क किट का वितरण और निशुल्क सिंचाई सुविधा शामिल है। राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि यह किसान मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भागवत भगत के विचारों और आदर्शों को जीवित रखने का एक माध्यम है। पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा ने भागवत भगत को एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार दुबे, श्री निवास मणि त्रिपाठी, राजकुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा ‘गुड्डन’, पवन कुमार मिश्र, अमरेश सिंह और केशव यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

****************

Ad 👇

*****************

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!