उत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज में बी पी एल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन।

पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी रहे मुख्य अतिथि।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज में बी पी एल कैनवास बाल क्रिकेट कप प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। जो 15 जनवरी तक खेला जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी,ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया साथ में बृजमनगंज व उसका की टीम से हाथ मिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया साथ में विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी दिलीप चौधरी, सभासद रवि यादव, और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आशीष जायसवाल मौजूद रहे। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने सभासद रवि यादव की बाल पर बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। साथ में अभिलाष जायसवाल ,बंटी मद्धेशिया,उत्कर्ष जायसवाल,अमन कसौधन ने मुख्य अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

उद्घाटन मैच बृजमनगंज और उसका के बीच खेला गया। टॉस जीतकर उसका ने बृजमनगंज को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बृजमनगंज ने 10 ओवर में 33 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में उसका ने 34 रन बनाकर मैच जीत लिया।

मैन ऑफ द मैच धर्मेंद्र यादव को मिला। इस मैच में बंटी मद्धेशिया, अमन कसौधन, आकर्ष जायसवाल, उत्कर्ष, अभिलाष जायसवाल, सूरज जायसवाल, यश जायसवाल, मोहन, और विवेक जायसवाल, बालाजी बुक स्टॉल के प्रोपराइटर विजय कसौधन वार्ड नंबर 2 के सभासद जितेंद्र गौतम ने भाग लिया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!