सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेन्दा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
फरेन्दा सिविल कोर्ट परिसर में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को अत्यंत भव्य,अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम संंचालन शतेन्द्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अरविंद मलिक रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि आशिफ नवाज खान, सिविल जज (फरेन्दा) एवं विशिष्ट अतिथि अंकित कुमार अतिरिक्त सिविल जज (फरेन्दा) मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत सम्मान पूर्वक के साथ किया गया। इसके उपरांत चुनाव धिकारी विनोद चन्द्र मणि द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारिय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष विनय कुमार श्री वास्तव, महामंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष ,दशरथ प्रसाद चौरसिया,संयुक्त मंत्री एवं प्रकाशन मंत्री ,मो0 अजरुद्दीन, पुस्कालय मंत्री बबलू यादव ,प्रशासन मंत्री राकेश कुमार द्विवेदी, तथा कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता के शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह महामंत्री अजीत मणि त्रिपाठी, तथा अधिवक्ता सचिन द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को बुकें देकर सम्मानित किया गया।शपथ ग्रहण के दौरान अधिवक्ताओं ने संविधान, कानून और न्यायिक मर्यादाओं के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए वादकारियों के हितों की रक्षा और बार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश अरविंद मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता न्याय प्रणाली के सशक्त स्तंभ हैं। बार और बेंच के आपसी सहयोग से ही न्याय प्रक्रिया को गति मिलती है तथा आम जनता को समयबद्ध व निष्पक्ष न्याय मिल पाता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से पेशेवर आचरण और न्यायिक अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि सिविल जज आशिफ नवाज खान ने अधिवक्ताओं को विधि व्यवस्था का सजग प्रहरी बताते हुए सतत अध्ययन और नैतिकता पर बल दिया। अतिरिक्त सिविल जज अंकित कुमार ने कहा कि न्यायालयीन कार्यों में बार का सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे मामलों का शीघ्र निस्तारण संभव हो सके।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के सम्मान, अधिकार और एकता को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगा।वहीं महामंत्री अजीत मणि त्रिपाठी ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान,सुविधाओं के विस्तार और न्यायालय परिसर में बेहतर व्यवस्था के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने एवं न्यायिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।
इस दौरान समारोह सभी पदाधिकारियों को निर्वतमान अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय, निवर्तमान महामंत्री अनिल कुमार पासवान, तथा ज्वाला मणि त्रिपाठी, सुदेश मोहन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, राम सहाय गुप्ता, उदय शंकर चौरासिया, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुरेन्द्र नाथ पाडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्रा,विनोद त्रिपाठी, अरविंद उपाध्याय, मृदुल प्रकाश यादव, शमशाद अली, संतोष पांडेय, डी एन चतुर्वेदी,, इन्द्र किशोर चौधरी, मृत्युजंय शुक्ला, नरेन्द्र द्विवेदी प्रदीप मौर्या ,जितेन्द्र कुमार चौधरी, रवि प्रसाद गुप्ता,अनवर अली सहित तमाम अधिवक्ताओं ने बधाई दिया।



