उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजस्वास्थ्य

स्टेट सपोर्ट मिशन विशेषज्ञ द्वारा सीएचसी लक्ष्मीपुर का किया गया औचक निरीक्षण।

साफ सफाई, शौचालय, पेयजल आपूर्ति को सुव्यवस्थित करने हेतु किया निरीक्षण।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर सीएचसी में नीति आयोग के सदस्य स्टेट सपोर्ट मिशन के विशेषज्ञ धीरेन्द्र पाण्डेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को साफ सफाई, शौचालय, पेयजल आपूर्ति को समुचित करने का निर्देश दिया। लक्ष्मीपुर सीएचसी में बुनियादी सुविधाओं को रखने के लिए स्टेट सपोर्ट मिशन के विशेषज्ञ धीरेंद्र पांडे करीब 1:00 बजे सीएचसी पर पहुंचे सबसे पहले जच्चा बच्चा वार्ड ,लाइव एक्स-रे कक्ष, इमरजेंसी रोगी नामांकन कक्ष औषधि कक्षा किचन यार्ड शौचालय ऑपरेशन थिएटर आयुष्मान कक्ष का गहन निरीक्षण किया।

चिकित्सकों से संबंधित सेवाओं पर पूछताछ भी किया। पेयजल आपूर्ति, शौचालय और साफ सफाई को और भी व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। मरीजों से भी पूछताछ किया। चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि अस्पताल की सभी सेवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए, मरीज को बाहर की दवा न लिखी जाएं ।इस दौरान अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार , डॉक्टर देवेंद्र सिंह, डॉक्टर जैनेंद्र कुमार, डॉक्टर मनीष, फार्मासिस्ट रामकृष्ण जायसवाल, पवन पांडे, विनय कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार, मुकेश,संतपाल सहित अन्य सी एच सी कर्मी मौजूद रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!