उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने गरीबों में वितरित किया कम्बल।

स्वर्गीय पत्नी की पुण्य तिथि पर गरीबों का किया सहयोग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

 

वरिष्ठ समाज सेवी राधेश्याम पूर्व शाखा प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने पारिवारिक सहमति के अनुसार अपनी पत्नी स्वर्गीय उषा देवी की पुण्यतिथि पर गरीबों में कंबल वितरित किया। उन्होंने अपने गांव महुआ महुवि, हरिया, पिपरा खल्ली तथा खजुरिया के निराश्रित विधवाओं वृद्धगण तथा विकलांगों में 140 गर्म कंबल का वितरण किया। कम्बल पाने वालों में प्रमुख रूप से भगवान दास, सुग्रीव, चौथी, जगदंबा मिश्र, शहीदून निशा, गुलाइचा, इस्रावती, लीलावती, रूमाली देवी, रामरति, कुलदीप मिश्रा, भोला, रेशमा, कमला मिश्र, संतोष मिश्रा, चंपा देवी, बहादुर, राम अवतार, जुगनी, जयराम इत्यादि रहे। इस अवसर पर हनुमान कनौजिया राजेश सीताराम यादव रविंद्र गुप्ता इंसाफ अली विशंभर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!