थाना परिसर में अखण्ड रामायण आज और सहभोज कल।
हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ पर थानाध्यक्ष द्वारा किया गया आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना परिसर में स्थापित भगवान हनुमान जी के मंदिर की पहली वर्षगांठ से एक दिन पूर्व बृजमनगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी किरण सिंह के साथ भगवान हनुमान की विधिवत पूजा अर्चना कर 24 घंटे अखंड रामायण पाठ का शुरूआत किया।
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह अखंड रामायण शुरू करने के लिए मुख्य यजमान के रूप में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति रिवाज से पूजा संपन्न कराई गई और पूजा के बाद ब्राह्मणों ने अखण्ड रामायण का पाठ आरंभ किया।
श्री सिंह ने बताया की 15 जनवरी को मनोकामना भगवान हनुमान जी का पहला वर्षगांठ है इस लिए रामायण अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया है।अखंड रामायण की पूर्णाहुति के बाद सहभोज का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के सभी समाज के लोगों से अपील की है कि वह 15 जनवरी को दोपहर थाना परिसर में पहुंचकर भगवान हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें।



