अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत नेपाल सीमा पर 480 किलोग्राम कद्दू के बीज बरामद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज के झूलनीपुर बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल एसएसबी 22 वीं वाहिनी झूलनीपुर कस्टम और बहुवार चौकी के जवानों ने मंगलवार को भारत नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पिलर संख्या 499 से लगभग 600मी के बीच भारतीय क्षेत्र के गांव का कनमिसवा सिवान की गड्ढे के खेत में छुपा कर रखे गए 480 किलोग्राम कद्दू के बीज बरामद किए गए हैं, कद्दू के बीज कुल 12 बोरियों में पैक थे।यह कार्रवाई संयुक्त गस्ती दल द्वारा चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान की गई ।सोमवार झूलनीपुर प्रभारी सर्वेश यादव और बहुवार चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें नेपाल से अवैध रूप से कद्दू के बीज तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में छुपाए जाने की सूचना मिली है। इस सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। बरामद किए गए सभी कद्दू के बीजों को जप्त कर आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए इन्हें कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!