LIVE TVउत्तर प्रदेशदेशराजनीतिराज्य

विवेकानंद यूथ अवार्ड : सूची से दो युवाओं के नाम काटे, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

देवरिया से देवानन्द राय व लखनऊ से अवधेश कुमार का हुआ था चयन

स्वाभिमान जागरण देवरिया। प्रदेश के युवाओं का सर्वोच्च पुरस्कार राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड (2024–25) के चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्वामी देवानंद पी जी कॉलेज मठ लार के पूर्व छात्र संघ महामंत्री व विवेकानंद यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं के नाम अंतिम समय में बिना किसी सूचना या कारण के हटा दिए गए और उनकी जगह अन्य लोगों को सम्मानित कर दिया गया। चयनित सूची में देवरिया के देवानंद राय और लखनऊ के अवधेश कुमार का नाम था।

श्री साहू ने कहा कि देवरिया के देवानंद राय और लखनऊ के अवधेश कुमार का नाम हटाये जाने से केवल मात्र देवरिया, लखनऊ के युवाओं का ही अपमान नही, बल्कि प्रदेश व देश के समस्त युवाओं के आत्मसम्मान व उनके मनोबल आहत हुए हैं।

अवधेश कुमार भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित हैं, जबकि देवानंद राय सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हैं।
साहू विशाल कुमार गुप्ता ने अपने पत्र में कहा है कि यह कृत्य न केवल प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं युवाओं के सम्मान के मूल सिद्धांतों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!