अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में एक गिरफ्तार।

पुरन्दरपुर पुलिस ने लक्ष्मीपुर रेलवे क्रासिंग के पास से किया गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर पुलिस ने पास्को एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त विजय कुमार उम्र 24 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर लक्ष्मीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर पुरंदरपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई थी। चौकीइंचार्ज संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अमन सिंह व महिला कांस्टेबल खुशबू पांडे ने लक्ष्मीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!