उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डंफर ने ली एक और जान, मुखिया के जाने से मोहताज हुआ कुनबा।

हाईवे बना रही कंपनी के डंफर क्षेत्र में चारों तरफ कर रहे मिट्टी का खनन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज

मार्ग दुर्घटना में सिंचाई विभाग के नलकूप चालक अंगद प्रसाद की मौत से परिजन बेहाल हैं। बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा लेहड़ा के टोला मुरादपुर निवासी अंगद प्रसाद पीपीगंज इलाके के एकडेंगवा घाट पर दाह संस्कार में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी कैंपियरगंज पेट्रोल पंप के पास डंपर की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोट आईं। घटना की सूचना पाकर कैंपियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद जब एंबुलेंस से शव गांव पहुंचा, तो घर-परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन रोते-बिलखते रहे और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।अंगद प्रसाद सिंचाई विभाग में कुशीनगर जनपद में तैनात थे। उनके निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पत्नी ऊषा देवी, बेटे अनिरुद्ध, प्रमोद और पंकज, तथा बेटियां माया और छाया का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग उन्हें एक जिम्मेदार, मेहनती और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर बृजमनगंज–कोल्हुई, व बृजमनगंज – फरेंदा – कैंपियरगंज मार्ग पर भारी वाहनों की तेज आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। क्षेत्र में हाईवे निर्माण कर रही कंपनी के डंपर फुल रफ्तार में विभिन्न कस्बों से निकलते हुए देखे जा रहे हैं,   अब डंफर ने एक और जान ले ली है  मुखिया के जाने से कुनबा दूसरों का मोहताज हो गया है। ग्रामीणों ने डंफरो पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!