उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

यूपी दिवस की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक संपन्न।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश दिवस( यूपी दिवस )के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यक्रमों व्यवस्थाओं और विभागीय सहभागिता की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि यूपी दिवस पर जनपद स्तर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे ,जहां आमजन को योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही जनपद की विकास उपलब्धियां और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए जिला गैलरी का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को विकास कार्यों पर आधारित शॉर्ट वीडियो, उच्च गुणवत्ता के बैनर ,स्टैंडी तैयार करने के निर्देश दिए ।उन्होंने यूपी दिवस के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, और राष्ट्रीय पर्यटन दिवस को जोड़कर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने तथा ग्राम पंचायत व नगर निकायों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए ।बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!