अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नेपाल भारत सीमा पर यस यस बी ने पकड़ा विदेशी मक्का एवं किसमिस।

पकड़ा गया सामान कस्टम को सौंपा गया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज ।

सोनौली मार्केट के मंगल बाजार के पास एसएसबी 22 वाहिनी ने नेपाल से तस्करी कर लाया गया विदेशी मक्का और किसमिस बरामद कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कस्टम विभाग को सौप दिया है।

शुक्रवार की रात एसएसबी को सूचना प्राप्त हुई कि नेपाल से तस्करी कर समान लाया गया है और मंगल बाजार के पास एकत्रित कर भारत के महानगरो में भेजने की तैयारी की गई है। सूचना पाकर सशस्त्र सीमा बल 22 वाहिनी एफ- समवाय से उप नि. साo हरेंद्र गोगोई , आरक्षी सामान्य पवन रजक, आरक्षी सामान्य संदीप कुमार, आरक्षी सामान्य ज्वाला बम सी और चालक राजेश चाहर के नेतृत्व में मंगल मार्केट सीमा स्तम्भ संख्या-517/1 से लगभग 200 मीटर भारत कि तरफ विशेष नाका दल के द्वारा जब उस सामान कि तलाशी ली गई तो उसमे बोरियों मे पैक 10 बोरी मक्का, प्रति बोरी का वजन- 25 किलोग्राम, कुल वजन-ढाई सौ किलोग्राम और किसमिस -49 कार्टून प्रत्येक कार्टून का वजन -10 किलोग्राम, कुल चार सौ नब्बे किलोग्राम बरामद हुआ I

एसएसबी असिस्टेंट कमांडेट सी विवेक ने बताया कि बरामद सामान ढाई कुंतल मक्का और चार कुंतल नब्बे किलोग्राम किसमिस को मौके पर ही जब्त किया गया व सीमा शुल्क के कार्यालय नौतनवा में जिम्मेदारों को सुपुर्द किया गया। सीमा पर स्थित कुछ तस्कर यह मक्का और किसमिस तीसरे देश से नेपाल के रास्ते कम दर से खरीद कर भारत मे लाकर महराजगंज और गोरखपुर आदि जगहों पर ले जाकर अधिक मुनाफा लेकर बेच कर लाभ प्राप्त करते है I

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!