गुठनी के नए थानाध्यक्ष ने सीमावर्ती क्षेत्र से तस्करी पर लगाम लगाने को अपनी प्राथमिकता बताया
दुरौंधा के एस ओ सुनील कुमार गुठनी एस ओ बने

गुठनी को मिले नए थानाध्यक्ष, सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर सख्ती के संकेत
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थानाध्यक्ष रह चुके सुनील कुमार को गुठनी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जिला परिवर्तन के बाद वे दो माह तक दुरौदा थाना में पदस्थापित रहे, जिसके उपरांत अब उन्हें गुठनी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। नए थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़े खासकर सीमा मार्ग से हो रही शराब तस्करी, पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना हमरी प्राथमिकता में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि संयुक्त गश्ती, सूचना तंत्र को मजबूत करने और समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए थानाध्यक्ष की पहल से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।



