LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

छोटी गंडक में मछली मारते डूबने से एक की मौत

गोपालगंज जिले के विजयीपुर (चौमुखा)के मल्लाह लार थाना क्षेत्र में मार रहे थे मछली

स्वाभिमान जागरण देवरिया। लार थाना क्षेत्र के चनुकी पुल के समीप शुक्रवार को दोपहर रामाज्ञा साहनी पुत्र सुकुल साहनी उम्र 40 ग्राम चमुखा विजयी पुर, बिहार के निवासी थे चनुकी पुल के समीप नदी मे मछली मरते समय डूबने से मौत हो गयी। उनके साथ लाल बहादुर व अर्जुन साहनी सहित आधा दर्जन उसके अन्य साथी सभी छोटी गंडक नदी में चनुकी पुल के समीप मछली मार रहे थे कि अचानक रामाज्ञा डूबने लगा लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

उसके दोस्तों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लाये जहाँ चिकित्सक डॉ अखिल प्रताप सिंह ने मृत घोषित कर दिया साथ आये लोगों ने शव लेकर गांव चमुखा विजयीपुर बिहार चले गये।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सुचना लार पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल पर पहुंची तब तक मृतक के साथी शव लेकर बिहार को निकल चुके थे।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने कहा अस्पताल से सूचना मिलते ही तुरंत एक दरोगा को भेजा गया, लेकिन वे लोग शव लेकर जा चुके थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!