डीएम ने जिले की के अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित जांची।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को औचक कार्रवाई करते हुए सुबह एक एक अधिकारी का नाम लेकर कार्यालय में उनकी उपस्थिति को वीडियो कॉल से सत्यापित किया।
जिलाधिकारी द्वारा 10 बजे जनपद स्तर से लेकर तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति की ऑनलाइन जांच की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस जांच में ब्लॉक स्तर पर बीडीओ लक्ष्मीपुर, धानी और परतावल अनुपस्थित पाए गए। वहीं जिलास्तरीय अधिकारियों में डीसी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उपनिदेशक कृषि, जिला उद्यानअधिकारी, डायट प्राचार्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और डीसी राज्यकर भी वीसी में उपस्थित नहीं रहे। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद में शिकायत निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी औचक रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की उपस्थिति की जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



