उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने किया घुघली थाने का वार्षिक निरीक्षण।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना घुघली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षणअभिलेखों की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही मालखाना, शस्त्रागार, बैरक, मेस, हवालात, पेयजल, विद्युत का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव सहित अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर एवं सीसीटीएनएस व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर महिला हेल्प डेस्क, पीड़ित सहायता प्रक्रिया एवं जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के त्वरित पंजीकरण एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर विशेष जोर दिया गया। लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-

**अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश**

व्यवस्था सुदृढ़ रखने, बीट प्रणाली को मजबूत करने, रात्रि व पैदल गश्त बढ़ाने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाई गई कमियों को जल्द सुधारने को कहा गया, वहीं अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष घुघली सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!