अवसाद : बगही में पंखे से लटक युवक ने दी जान

रविशंकर तिवारी/ स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया
*परिजनों के अनुसार पत्नी झगड़ा कर चली गई थीं मायके, जिससे युवक था डिप्रेशन में*
मईल । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पंखे के फंदे से लटक अपनी जान दे दी ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । ज्ञातव्य है कि बगही गांव निवासी बरकत अली उर्फ राजू उम्र 32 पुत्र अख्तर आपसी गृहकलेश में किसी बात से नाराज होकर पंखे के फंदे से लटक अपनी जान दे दी ।स्वजन की माने तो इस समय रमजान का महीना चल रहा है जिसमें सुबह की सेहरी करने के बाद बरकत अपने कमरे में चला गया। परिजनों को लगा कि वो आराम कर रहा है किन्तु जब किसी कार्य से परिजन उसके कमरे में गए तो उसे पंखे से लटका देख उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। रोते बिलखते उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दिया ।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया ।बरकत की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मच गया । मृतक के पिता ने यह आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी से उसका हमेशा पैसे एवं घरेलू कार्यों को लेकर वाद विवाद होता था और वह बार-बार मायके चली जाती थी जिसके कारण वह डिप्रेशन में जी रहा था ।कल पुन: उसका अपने पत्नी से विवाद हुआ था । जिसके बाद वह अपने मायके चली गई और युवक ने डिप्रेशन में आकर ये आत्मघाती कदम उठाया।इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



