LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर बुजुर्ग सहित बेटे -बहुओं पर केस दर्ज

चकरा गोसाई में जमीन के विवाद में पुलिस से हुई थी हाथापाई

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

जिले के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई में रविवार को एक परिवार द्वारा पुलिस से की गयी हाथपायी के बाद शाम को पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर विवाद में सम्मलित लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

चकरा गोसाईं के गणेश गिरि पुत्र स्वर्गीय ओंकार गिरी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दीनानाथ तिवारी के परिवार के लोग सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचा दिए हैं।

पूरा मामला चकरा गोसाई गाँव के दीना नाथ तिवारी के जमीन के सीमांकन को लेकर हुआ था। सवाल यह है कि यदि किसी पक्ष को हक़तल्फी थी तो राजस्व टीम और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपनी कब्जेदारी करनी चाहिए थी। वैसे भी लोग बताते हैं कि चकरा गोसाई में जमीनों पर कब्जे के कई मामले हैं। ग्रामीणों के अनुसार दीनानाथ तिवारी अपने जमीन पर मजदूर लगाकर साफ सफाई और निर्माण की तैयारी कर रहे थे तो चौकी प्रभारी चकरा गोंसाई ने उनसे ऐसा करने से मना किया। लेकिन तिवारी परिवार ने चौकी इंचार्ज पर गिरी परिवार से मिलकर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए शोर शराबा करने लगे। इस बीच ज़ब पुलिस से नोक झोक होने लगी तो दीनानाथ तिवारी की गर्दन दरोगा ने पकड़ कर ठेलना शुरू किया। दीनानाथ तिवारी हाथ में ईंट लेकर दरोगा को मारने का प्रयास किए। थाने से गए अन्य पुलिस स्टॉफ ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मामला शांत कराया।

शाम को मईल पुलिस ने गणेश गिरी की तहरीर पर  . दीनानाथ तिवारी पुत्र स्व0 रामदेनी तिवारी, मिथिलेश तिवारी पुत्र दीनानाथ तिवारी, अखिलेश तिवारी पुत्र दीनानाथ तिवारी,  मिथिलेश तिवारी की पत्नी, अखिलेश तिवारी की पत्नी तथा पांच छः लोग नाम पता अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!